श्वेता तिवारी, गौहर खान, प्रिंस नरूला, जूही परमार रहे हैं बिग बॉस के चर्चित विनर्स

हिंदी - MissMalini | Latest Bollywood, Fashion, Beauty & Lifestyle News
India's #1 source for the latest Bollywood & Indian TV news, celebrity gossip, fashion trends, beauty tips and lifestyle updates! 
श्वेता तिवारी, गौहर खान, प्रिंस नरूला, जूही परमार रहे हैं बिग बॉस के चर्चित विनर्स
Jan 27th 2022, 08:57, by Anupriya Verma

श्वेता तिवारी, गौहर खान, प्रिंस नरूला, जूही परमार रहे हैं बिग बॉस के चर्चित विनर्स

'बिग बॉस 15' फिनाले की तरफ बढ़ चुका है। बिग बॉस हमेशा ही लोकप्रिय शोज में से एक रहा है। इसके पहले सीजन से लेकर अब तक कई लोकप्रिय सितारे रहे। ऐसे में मेरे जेहन में एक बात आई है कि मैं एक नजर बिग बॉस के अब तक विनर रह चुके कलाकारों के सफर पर डालूं कि बिग बॉस के बाद आजकल वह कहाँ हैं और उनका करियर सफर कैसा रहा है। राहुल रॉय, आशुतोष कौशिक, गौहर खान, बिंदू दारा सिंह, श्वेता तिवारी और ऐसे कई चर्चित नाम हैं, जो शो के विनर रहे।

राहुल रॉय (2006)

बिग बॉस 1 के पहले विनर राहुल रॉय बने थे। उन्हें प्राइज मनी के रूप में एक करोड़ रुपये मिले थे। फिल्म 'आशिकी' उनके करियर की बेस्ट फिल्म है। इसके बाद उन्हें कुछ खास शोज या फिल्में नहीं मिलीं। हाल ही में वह काफी बीमार पड़े थे। फिलहाल उनकी तबियत ठीक है। इस सीजन को अरशद वारसी ने होस्ट किया था।

आशुतोष कौशिक (2008)

आशुतोष कौशिक एक मॉडल रहे थे और उन्हें एमटीवी रियलिटी शो रोडीज से लोकप्रियता मिली थी। उन्हें भी इस शो के लिए एक करोड़ राशि मिली थी। वह सेकेण्ड सीजन के विनर रहे और इस शो को शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था। फ़िलहाल वह मॉडलिंग की दुनिया में ही व्यस्त हैं।

बिंदू दारा सिंह (2009)

बिंदू दारा सिंह दारा सिंह के बेटे हैं। इन्होंने यह शो खूब एन्जॉय किया था और दर्शकों का भी काफी मनोरंजन किया था।

हालाँकि इन दिनों इनके पास बहुत अधिक प्रोजेक्ट्स नहीं हैं। लेकिन वह अपनी दुनिया में मग्न रहते हैं। इन्हें भी प्राइज मनी के रूप में एक करोड़ रुपये मिले थे। अमिताभ बच्चन ने इस सीजन को होस्ट किया था।

श्वेता तिवारी (2010)

श्वेता तिवारी बिग बॉस की सबसे चर्चित विनर हैं और वर्तमान दौर में सबसे सफल भी। उनके पास आजकल बहुत सारे प्रोजेक्ट्स हैं। उनके शो 'मेरे डैड की दुल्हन' जैसे शोज को खूब लोकप्रियता मिली है। फिर वह 'खतरों के खिलाड़ी' का भी हिस्सा रही हैं। सलमान खान ने इस शो को होस्ट किया था। यह पहली बार था, जब सलमान बिग बॉस का हिस्सा बने थे।

जूही परमार( 2011)

जूही परमार टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं और इन दिनों वह खूब सारे शोज का हिस्सा बन रही हैं। वह लगातार बिग बॉस के बाद से अपने काम में सक्रिय रही हैं। श्वेता के बाद सफल करियर की बात की जाए तो श्वेता का नाम इसमें शामिल होगा। इस सीजन को सलमान खान ने ही होस्ट किया था।

उर्वशी ढोलकिया (2012)

उर्वशी ढोलकिया ने भी टीवी में सफल सफर तय किया है। उनका कोमोलिका किरदार काफी लोकप्रिय किरदारों में से एक रहा है। उर्वशी इन दिनों कई सोशल सर्विस करती रहती हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं। प्राइज मनी इस वक़्त तक एक करोड़ से घटा कर 50 लाख कर दी गई थी।

गौहर खान

गौहर खान भी एक सफल अभिनेत्री हैं। वह अपने डांसिंग स्किल के लिए भी जानी जाती हैं। हाल के दौर में उन्हें कई फिल्मों में भी अभिनय करने का मौका मिला है। सोशल मीडिया पर वह खूब एक्टिव रहती हैं।

गौतम गुलाटी (2014)

गौतम गुलाटी भी एक चर्चित नाम रहे, हाल ही में उनके काम को 'राधे' फिल्म में काफी पसंद किया गया था। वह कई शोज भी होस्ट कर चुके हैं। वह भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं काफी।

प्रिंस नरूला (2016)

प्रिंस नरूला के लिए तो इसलिए यह शो बेहद खास रहा कि बिग बॉस से जुड़ने के बाद ही उन्हें जीवन संगिनी युविका चौधरी मिली थीं और आज दोनों शादीशुदा खुशहाल जीवन जी रहे हैं। प्रिंस नरूला भी चर्चित बिग बॉस विनर हैं और इन दिनों सिंगल्स और कई विज्ञापनों में भी नजर आते रहते हैं।

मनवीर गुर्जर( 2017)

यह पहली बार था, जब बिग बॉस में आम आदमी की एंट्री हुई थी और जीते भी आम आदमी ही थे। मनवीर गुर्जर ने जीत दर्ज की थी। मनवीर ने काफी वजन कम कर लिया है और वह अब अपनी सामान्य सी जिंदगी एन्जॉय कर रहे हैं। वह ऑर्गेनिक चीजों से अधिक जुड़ गए हैं।

शिल्पा शिंदे (2018)

शिल्पा शिंदे भी एक चर्चित बिग बॉस की विनर रही हैं। उन्होंने 'भाभीजी घर पर हैं' में काम किया है और हाल में वह कुछ कॉमेडी शो और पौरुषपुर शो का हिस्सा भी बनी थीं। शिल्पा अपने बिंदास अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं।

दीपिका कक्कड़ ( 2019)

दीपिका 'ससुराल सिमर का' जैसे शो से काफी लोकप्रिय रही हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर वह ब्लॉगिंग करती हैं, जिसके जबरदस्त फॉलोवर्स हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला(2020)

सिद्धार्थ शुक्ला एक अच्छी पारी खेल रहे थे, उन्हें फिल्मों, गानों, धारावाहिकों में जुड़ने के मौके मिल रहे थे। लेकिन 2021 में ही उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। वह 2020 में विनर रहे। शहनाज गिल के साथ वह रिलेशनशिप में रहे थे।

रुबीना दिलैक(2021)

रुबीना 'शक्ति' शो से हिट हुईं और उनके शो के साथ उनकी भी लोकप्रियता बहुत है। उन्हें दर्शक बेबाकीपन के लिए पसंद करते हैं। इन दिनों वह सिंगल्स में अधिक नजर आ रही हैं।

कौन बनेगा 2022 में विनर

इस साल बिग बॉस 15 में टॉप छह फाइनलिस्ट हैं, जो फिनाले का हिस्सा बनने वाले हैं, जिनमें करण कुंद्रा, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक सहजपाल और राखी सावंत हैं। करण एक लोकप्रिय कलाकार हैं, निशांत एक कोरियोग्राफर हैं, शमिता शेट्टी अभिनेत्री हैं, तेजस्वी टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। राखी सावंत एंटरटेनर हैं और प्रतीक मॉडल रह चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन विनर होगा।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form